'ये उनका पैसा नहीं है..संपत्ति विवाद के बीच संजय कपूर की बहन ने प्रिया सचदेव को बताया धोखेबाज, कहा-वो कौन होती हैं

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Nov, 2025 03:00 PM

sanjay kapur sister calls priya sachdev fraud amid property dispute

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले में संजय की पत्नी प्रिया सचदेव काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच दिवंगत की बहन मंधिरा कपूर ने प्रिया पर निशाना साधा...

मुंबई. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले में संजय की पत्नी प्रिया सचदेव काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच दिवंगत की बहन मंधिरा कपूर ने प्रिया पर निशाना साधा है और उन पर धोखेबाजी और पैसे हड़पने के आरोप लगाए हैं।

संजय कपूर की बहन मंधिरा ने हाल ही में InControversial पॉडकास्ट में संपत्ति विवाद पर रिएक्ट किया और कहा- ‘आप एनडीए चाहते थे। फिर आप सीलबंद लिफाफे में वसीयत चाहते थे। अब आप फोरेंसिक नहीं चाहते।आप क्या छिपा रहे हैं? हम और कितने खेल खेलेंगे?.’

आगे उन्होंने प्रिया सचदेव पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ‘जहां तक हुआ मैं इस लड़ाई को जरूर लड़ूंगी। वह आखिर होती कौन हैं जो ट्यूशन फीस नहीं भर रही हैं। ये उनका पैसा नहीं है जिसका वह दावा कर रही है। ये तो लूट है, जिसे आप सीधे तौर पर चोरी करना चाहते हो। धोखेबाजी है ये। सभी को ये देखना चाहिए।’
  
मां पर दबाव डालकर करवाए साइन 
इस दौरान मंधिरा ने मां रानी कपूर का भी जिक्र किया और बताया कि जब संजय कपूर का निधन हुआ तो कुछ घंटे के भीतर मां पर दबाव डालकर बंद दरवाजों के पीछे कई डॉक्यूमेंट पर साइन करवाए गए। मां इतना टूट चुकी थीं कि उन्हें ये सब पता भी नहीं था कि आखिर उनकी मर्जी के खिलाफ उनसे क्या साइन करवाया जा रहा है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!